सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: देवबंद। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील के नागल परगना और देवबंद में सरकारी भूमि पर बने बतायी जा रही मस्जिदों को लेकर सोमवार को धारा 67 के अंतर्गत जारी नोटिसों के मामले में दूसरी सुनवाई हुई। नोटिस प्राप्त करने वाले सभी छह धार्मिक स्थलों के मुतवल्ली और प्रबंधक तहसीलदार के समक्ष अपने साक्ष्य लेकर उपस्थित हुए। तहसीलदार न्यायालय में अपने-अपने साक्ष्य लेकर पहुंचे प्रबंधको ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान कुछ पक्षों ने वैकल्पिक समाधान का सुझाव भी प्रशासन को दिया, जिस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि इससे पूर्व भी संबंधित पक्षों द्वारा बीती13 जुलाई को पहली तिथि पर सभी ने अपनी प्रारंभिक आपत्तियां दर्ज कराई थीं। यह भी पढ़ें- हरिहर मंदिर-शाही जामा मस्जिद विवाद: मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम, अब कोर्ट ही करेगा आख...