सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: देवबंद। घर घर यज्ञ, हर घर यज्ञ की श्रृंखला में क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में रविवार को 42 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में चल रहे यज्ञ कार्यक्रम के दौरान भजनोपदेशकों ने वैदिक यज्ञ की महत्ता भी बताई। पानीपत से आए पंडित संदीप आर्य ने कहा कि वैदिक यज्ञ सनातन संस्कृति का मुख्य आधार हैं, जिन्हें पर्यावरण शुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम साधन माना गया है। इस दौरान वैदिक यज्ञ के ब्रह्मा पंडित अमरीश आर्य एवं यज्ञमान महेश मोनिका रहे। उन्होंने यज्ञ की महिमा एवं इस पूर्णिमा के संबंध में विस्तृत वर्णन किया। बागपत से आई बहन सविता आर्या और सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वेदों में यज्ञ को ब्रह्मांड की नाभि कहा गया है। जिसका अर्थ है कि यह पूरी सृष्टि...