Saharanpur News: मध्यस्थता के लिए आए पक्ष कचहरी में भिड़े, चार का शांतिभंग में चालान
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को समझौते के लिए पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में थप्पड़बाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिससे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल हो गया। विवाद बढ़ने पर कचहरी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को कोर्ट चौकी ले गई। पुलिस के अनुसार मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। लड़का पक्ष की ओर से गाजियाबाद निवासी दुष्यंत, प्रशांत और हिमांशु तथा लड़की पक्ष से दीपेंद्र का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.