सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: हारनपुर। देहरादून रोड स्थित जमालपुर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक विधि-विधान के साथ 21 किलो के कलश की शिखर पर स्थापना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में आचार्य वृषभ शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन कराया। गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से महास्नान के बाद माल्यार्पण, भोग और आरती हुई। श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर शिखर तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश और धर्म ध्वजा स्थापित की गई। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, राकेश राय, सीताराम कश्यप, मांगेराम कश्यप, आकाश सिंघल, रॉकी कश्यप, मोनू कश्यप, रामचरण कश्यप, नीरज कश्यप, राखी, कुसुम, साक्षी, दीपा, बबीता, करुणा, रेखा, सुमन व पूनम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...