Saharanpur News: मंडलीय कुश्ती ट्रायल में 20 पहलवान चयनित
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल हुआ। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। फ्री-स्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग में 10-10 पहलवानों का चयन किया गया। चयनित पहलवान तीन से पांच अक्टूबर तक इटावा में होने वाली प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के निर्देशन में हुआ। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार और प्रशान्त मलिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 मैच खेले गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.