Saharanpur News: मंडलीय एथलेटिक्स में मानवी, आदित्य, रोहित और सोनिया ने मारी बाजी
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। 30वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शामली की मानवी ने अंडर-14 बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ जीतकर चैंपियनशिप हासिल की। मुजफ्फरनगर के आदित्य पाल ने अंडर-14 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़, हाई जंप और लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में रोहित ने 100, 200 और 400 मीटर, जबकि सोनिया ने 100 और 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी। सहारनपुर की शिवांगी ने अंडर-17 बालिका वर्ग में 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप में शामली अंडर-14 बालिका वर्ग और मुजफ्फरनगर अंडर-14 बालक वर्ग में विजेता रहा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.