सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: गंगोह। श्री रामकथा के शुभारम्भ से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई। समापन पर कलशों को व्यास पीठ पर स्थापित कर दिया गया। श्री राम कथा सप्ताह से पूर्व मुख्य यजमान दिवंगत विधायक डां. सुशील चौधरी के पुत्र विशाल चौधरी ने मंगल कलश यात्रा को आरंभ किया। सबसे आगे धर्म ध्वजा चल रही थी तथा उसके बाद धार्मिक गीत वातावरण को भक्ति मय बना रहे थे। अंत में सैंकड़ों महिलाओं ने कलश सिर पर उठाकर चल रही थी।यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई वापिस कथा स्थल पर पहुंची। नगर में पुष्प वर्षा से स्वागत किया। प्रभागार्डन में एक सप्ताह तक आचार्य स्वास्तिक महाराज श्री राम कथा पर प्रवचन देंगे।यात्रा में अभय चौधरी, मुकेश राणा, शालू, नीटू, कुमार फौजी, नवाब चौधरी आदि मुख्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...