सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: क्रांति दिवस पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर भारत छोड़ो आंदोलन के अमर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस व राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महत्व के साथ संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जिम्मेदारियों पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने किया। मनीष त्यागी ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था। गांधी जी ने देशवासियों को 'करो या मरो' का मंत्र दिया, जिसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी। यह भी पढ़ें- क्रांति दिवस पर शहीद स्मारक समिति की बैठक सम्पन्न प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने स्व...