Saharanpur News: भाजपा महानगर कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां, राजकुमार कालड़ा बने कार्यालय मंत्री
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने नियुक्तियों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजकुमार कालड़ा को महानगर कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, विनित गुप्ता और राजीव अग्रवाल को महानगर सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विशाल दुआ को महानगर सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी के कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.