सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: बड़गांव। गांव कुतबा माजरा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रामपुर देहात के मंडल अध्यक्ष जावेद सलमानी के जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की वजह कर्ज का बोझ बताया जा रहा है। जिसकी गांव में कर्ज के कारण की ही आम चर्चा हो रही है। गांव कुत्बा माजरा निवासी व भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चे के रामपुर मनिहारान ब्लाक अध्यक्ष जावेद सलमानी पुत्र सलीम ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। जावेद द्वारा आत्महत्या करने का खौफनाक कदम उठाने की वजह भारी कर्जा होना बताया जा रहा है। जिसकी गांव में आम चर्चा हो रही है। हालांकि परिजन अभी कुछ कहने को तैयार नही है। मृतक अपने पीछे पत्नी ,एक बेटा व एक बेटी को छोड़कर गया है। जावेद की मौत से परिजन ...