सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: देवबंद। वेद विहार कालोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुक्रवार को विधिवत रुप से संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन कथाव्यास आचार्य विनय प्रकाश तिवारी ने भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा वाचक विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि भागवत कथा जीवन में सत्य, दया, करुणा और सेवाभाव का महत्व बताती है। कहा कि कथा के श्रवण से मनुुष्य को भक्ति, प्रेम, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस कथा को सुनने से मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Delhi News: सुख-दुख में समान भाव रखना ही सच्ची भक्ति : कृष्ण दास अनुराग जी कथाव्यास ने कहा कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि जीवन को बे...