Saharanpur News: भगवान राम के पदचिह्नों पर चलकर भविष्य को बनाए उज्जवल
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: देवबंद।रेलवे रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में गुरुवार देर शाम श्री राम जानकी लीला मंचन समिति की रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अजय मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। हमे उनके पदचिह्नों पर चलकर भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। मेपल्स स्कूल के चेयरमैन अजय मित्तल ने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर श्री रामलीला का उद्धाटन किया। इस दौरान पंडित कालिका प्रसाद, पंडित भुवनेश शर्मा और पंडित दाताराम शर्मा ने पूजन का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान कलाकारों ने नारद मोह, श्रवण कुमार नाटक और रावण जन्म की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सभासद मनोज सिंघल, लक्की वर्मा, विकास त्यागी, अभिषेक राठी, विनय कुच्छल, संजय सलूजा और आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.