Saharanpur News: भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्रीराम बारात, जगह-जगह स्वागत
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: बेहट। कस्बे में सोमवार को श्रीराम बारात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री रामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों, मोहल्लों और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथियों ने लोगों से प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेत्री प्रियंवदा राणा, डीसीडीएफ अध्यक्ष सोनेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, अजय जैन, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.