सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: चिलकाना। थाना क्षेत्र में संगमौर-माहेश्वरी कला मार्ग पर रजबाहे की पटरी के पास बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जानकारी के अनुसार, गांव दाबकी गुर्जर निवासी आरिफ अपने परिवार के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर रिश्तेदारी में संसारपुर गांव जा रहे थे। कार माहेश्वरी कला होते हुए संसारपुर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि बोलेरो में गांव बुड्ढाखेड़ा के कुछ लोग सवार थे, जो साइफन की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां ...