Saharanpur News: बोर्ड बैठक: मेला गुघाल का 1.99 करोड़ का बजट स्वीकृत
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की सर्किट हाउस में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला गुघाल वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये के अनुमानित मूल बजट और 3 करोड़ 65 लाख रुपये के अनुमानित आय बजट को मंजूरी दे दी गई। कार्यकारिणी समिति में यह बजट पहले ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था। इसके साथ ही मेला गुघाल का ठेका तीन वर्ष के लिए देने के प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने मुहर लगा दी। मेला गुघाल के लिए संयोजक और सहसंयोजक बनाने का अधिकार उपसभापति मयंक गर्ग के सुझाव पर सदन ने सर्वसम्मति से महापौर को सौंप दिया। बैठक में सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने मेला गुघाल के प्रस्तावित बजट को सदन के समक्ष रखा। गत वर्ष मेले का मूल बजट 1 करोड़ 42 लाख रुपये था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 1 करोड़ 99 लाख रुपये किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.