सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन के आह्वान पर अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मनाए जा रहे बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह के तहत सहारनपुर आर्थोपेडिक क्लब द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बोन एंड ज्वाइंट डे पर बाजोरिया रोड स्थित श्याम आर्थोपेडिक एंड ट्रामा सेंटर में 175 बुजुर्गों की बीएमडी मशीन से निःशुल्क हड्डियों की जांच की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बुजुर्गों को हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित खानपान, पर्याप्त कैल्शियम एवं नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में हड्डियों की कमजोरी और कैल्शियम की कमी की समस्या बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जोड़ों की बीमारी के बारे में बताया ऐसे में फि...