सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। बिहारीगढ़ क्षेत्र के खुशालीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से बुधवार दोपहर तीन छात्राओं के बिना सूचना परिसर से बाहर निकल जाने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा थाना प्रभारी बिहारीगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विद्यालय से बाहर निकली छात्राएं संयुक्त तलाश अभियान के दौरान करीब 15 मिनट बाद तीनों छात्राएं सकुशल मिल गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं विद्यालय की दीवार फांदकर बाहर निकली थीं। छात्राओं का इसी शैक्षिक सत्र में विद्यालय में प्रवेश हुआ है। छात्राओं के सुरक्षित मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की जान...