सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना यूपीआई इस्तेमाल किए 5.24 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने के मैसेज आने के बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। हालांकि चार ट्रांजेक्शन की 2.80 लाख रुपये की रकम वापस आ गई, लेकिन 2,43,786 रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित की शिकायत पर कुतुबशेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सतीश कुमार पुत्र भोपाल सिंह निवासी सर्किट हाउस रोड, न्यू शारदा नगर ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक में खाता है। 23 जुलाई को मोबाइल पर सात बार में 5,24,090.35 रुपये कटने के मैसेज आए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 3.63 लाख पीड़ित का कहना है कि वह खाते में किसी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करता। बैंक में शिकायत के बाद 87 हजार, 91,457,...