सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: बेहट। बुधवार को विद्युत वितरण खंड बेहट ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर चेतावनी जारी की है। विभाग को सूचना मिल रही थी कि कुछ अज्ञात मोबाइल नंबरों से विद्युत उपभोक्ताओं, विशेषकर जिनके खिलाफ पहले बिजली चोरी के मामले दर्ज हो चुके है या जिन पर बिजली बिल का अधिक बकाया है, उन्हें फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजकर मामलों का निस्तारण कराने के नाम पर अवैध धनराशि मांगी जा रही है। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि ऐसे लोग खुद को विभाग से जुड़ा बताकर ऑनलाइन भुगतान, खाते में रुपये ट्रांसफर करने या नकद धनराशि देने का दबाव बना रहे है। यह भी पढ़ें- बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगे गए रुपए को पुलिस ने दिलवाया यह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थ...