सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: पुवांरका। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख में तेज बारिश के दौरान करीब 20 वर्ष पुराने मकान की मुख्य दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद दो अनाथ बच्चे, उनकी 60 वर्षीय दादी और मूकबधिर ताऊ बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने के बाद मकान की छत को बल्लियों के सहारे रोकना पड़ा है। पड़ोसी हैदर चौहान ने बताया कि अदनान (10) और आहिल (8) अपनी दादी नुसरत तथा मूकबधिर ताऊ बाबर के साथ इसी मकान में रहते हैं। बच्चों के पिता नासिर की करीब आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे तेज बारिश के बीच घर की मुख्य दीवार अचानक गिर गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: खपरैल गिरने से बाल बाल बची विधवा बूढ़ी मां दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद बच्चों समेत ...