Saharanpur News: बारिश की फिसलन में धान कटाई मशीन पलटी, चालक की मौत, साथी गंभीर
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: बारिश के बाद फिसलन भरे कच्चे रास्ते पर धान कटाई मशीन (ट्रैक्टर) पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार को गंगोह-नानौता मार्ग पर गांव सांगाठेड़ा के गुड़छप्पर मार्ग के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान थाना झिंझाना (शामली) के गांव जिजौला निवासी 35 वर्षीय जहीर पुत्र रफिया के रूप में हुई। उसके भाई जाहिद ने बताया कि जहीर धान कटाई मशीन चलाने का काम करता था। मंगलवार को वह खाली ट्रैक्टर लेकर एक खेत में फंसी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने जा रहा था। रास्ते में बारिश से कच्ची सड़क बेहद फिसलन भरी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया धंस गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.