Saharanpur News: बारिश-ओलों की मार से खेतों में बिछीं फसलें, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच शुरू हुई बारिश ने लोगों को मौसम में आए बदलाव का अहसास कराया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते बारिश ने तेजी पकड़ ली। घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार को बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को 11 मिलीमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.