सहारनपुर, जुलाई 4 -- Saharanpur News: देवबंद। जिस घर से शुक्रवार शाम शहनाई की गूंज और बारात निकलनी थी, वहां सुबह चीख-पुकार और मातम छा गया। देवबंद क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत लोको पायलट अमित (32) संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर बने टीन शेड में मृत मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच कराने की बात कही है। गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी इसमपाल के पुत्र अमित की बारात शुक्रवार शाम जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खेड़की जानी थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चौरीचौरा में रात में सोने गए युवक की सुबह मिली लाश गुरुवार रात घर में मंढा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ था...