सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। करवा चौथ के पर्व को लेकर बुधवार को बाजारों में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की। कहीं चूड़ी-कंगन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी तो कहीं मेहंदी के स्टॉल पर देर रात तक महिलाओं का तांता लगा रहा। सोलह शृंगार की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। करवा चौथ को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों की रौनक बढ़ती गई। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचवाने को लेकर महिलाओं और युवतियों में...