सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सरसावा। संत निरंकारी मिशन, ब्रांच सरसावा के तत्वावधान में 23 जुलाई गुरुवार को अंबाला-पंचकूला हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जनजागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली शाहजहांपुर, असदपुर, छावड़ी, सरसावा, सलेमपुर सहित आसपास के गांवों से होकर गुजरी, जहां लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में एसबीडी जिला चिकित्सालय, सहारनपुर की मेडिकल टीम रक्त संग्रह करेगी। ब्रांच पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोग देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...