सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: नानौता। अनियंत्रित होकर बाईक फिसलने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी सुमित पुत्र चरण सिंह देर रात नानौता रेलवे स्टेशन से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में शेखूपुरा गांव से रूहाड़ा पटरी पर बुंदूगढ़ गांव के निकट पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...