सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: नकुड़। नाबालिग को बाइक दिलाने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर हड़पने के मामले में नकुड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 60 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछुए और एक तगड़ी बरामद की है। मोहल्ला महादेव निवासी नरेश गोयल ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सौरभ और आयुष ने उनके नाबालिग बेटे को बाइक दिलाने का भरोसा देकर तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी चुकटी ले ली थीं। आरोप है कि आरोपियों ने कुछ जेवर बेच दिए और बाकी मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने अध्याना रोड स्थित साईधाम कॉलोनी में बंद पड़े हाल के पास से सौरभ पुत्र सुभाष और आयुष पुत्र सुशील कुमार को गिरफ्तार किया।

ह...