सहारनपुर, नवम्बर 12 -- Saharanpur News: गंगोह। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज पर्व बुधवार को परम्परागत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को भाई बहनों के घर पहुंचें, बहनों ने भूखे प्यासे रहकर व्रत रखकर भाईयों का इंतजार किया। भाईयों को तिलक कर आरती उतारी, मिष्ठान खिलाकर गोलाभेंट किया और उनके स्वस्थ, सुखी, खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का वचन दोहराते हुए उन्हें आर्शीवाद देने के साथ नगदी व उपहार भेंट किए। पर्व के मौके पर सुबह से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। रोडवेज बसों व निजी वाहनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। बस स्टैंड पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आये। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: भाइयों के माथे पर सजा बहनों के स्नेह का टीका कई बार बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की भी करनी पड़ी। यह...