सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: तीतरों। बरसी रजवाहा पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ गया है। विधायक चौधरी कीरत सिंह ने सालियर चौराहे पर फीता काटकर साढ़े 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजना का उद्घाटन किया। सम्मान समारोह में विधायक ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है। चौड़ीकरण से आम लोगों के साथ उन किसानों को भी राहत मिलेगी, जो गन्ना लेकर चीनी मिल जाते हैं। अब उन्हें देर रात घर लौटते समय रास्ते की परेशानी और असुरक्षा से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और माफिया व अपराधियों पर कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। इससे पहले टिकरौल चौराहे से बरसी, मनोहरा और सालियर तक ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं ...