सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: देवबंद। बरसात की पहली बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दिन निकलने के बाद शुरू हुई झमा-झमा बारिश से नगर के कई मोहल्लों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे पालिका के नालो की साफ-सफाई की पोल भी खुलती दिखाई दी। बुधवार को अल-सुबह से ही घने बादल आसमान में छाये हुए थे। हल्की-हल्की फुवारों के बीच झमाझम 56 एमएम बारिश से नगर की सड़के जलमग्न होती दिखी। मोहल्ला बड़जियाउल्हक, दारुल उलूम चौक, एनजीपीएस स्कूल की बाहरी सड़क, कोहनी मस्जिद क्षेत्र, पठानपुरा, रैती चौक, नेचलगढ़, रेलवे रोड, शाहजी लाल और रविदास मार्ग सहित कई मोहल्लों में बारिश के पानी से सड़क लबालब थी। यह भी पढ़ें- मौसम--मानसून की पहली बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हालांकि जून माह के पहले सप्ताह में 85.35 एमएम बारिश हुई लेकिन गर्मी से आ...