Saharanpur News: फूल बंगले में झूले पर विराजे राधा नवरंगीलाल
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर कायस्थवाड़ा में चल रहे झूला उत्सव में श्रद्धालुओं ने फूल बंगले में झूले पर विराजमान श्रीराधा नवरंगीलाल के मनोहारी दर्शन किए। वृंदावन के कलाकारों ने फूलों से आकर्षक बंगला तैयार किया था। भजन और मंगल गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने 'सखी री, दोऊ झूमल नवल किशोर' और 'श्रीराधा नवरंगीलाल जी झूला झूले' समेत पदों का गायन कर ठाकुर जी को रिझाया। आयोजन में नवनीत लाल गोस्वामी, प्रदीप गोयल, चौधरी विकास, डा. बिजेंद्र गोयल, राजकुमार जाटव, मनोज गोयल, सतीश गिरधर और अजय टंडन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दामोदर ग्राम में झूलन महोत्सव का आगाज, राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.