Saharanpur News: फिल्म सटार अक्षय कुमार पहुंचे सहारनपुर, ढाबे के खाने का चखा स्वाद
सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार देर शाम सरसावा के अंबाला रोड स्थित हाईवे कट के पास केदारनाथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन खोजकर ढाबे को चुना। करीब एक घंटे तक यहां रुकने के दौरान उन्होंने खाने के स्वाद, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की। मंगलवार शाम चार गाड़ियों का काफिला केदारनाथ ढाबे के सामने आकर रुका। गाड़ियों से काले कपड़ों में सुरक्षाकर्मी और स्टाफ उतरे। उन्होंने सबसे पहले ढाबे के अंदर बने हॉल और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कर्मचारियों सेवॉशरूम आदि के बारे में जानकारी ली और वहां की साफ-सफाई भी देखी। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने के बाद वे वापस गाड़ियों में चले गए। कुछ देर बाद वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी उतरे। उनके पीछे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.