सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पीडब्लूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह आदि के हस्तक्षेप पर जिले के बहुचर्चित जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) प्रकरण में शासन सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर महिला कल्याण निदेशालय ने डीएम को पत्र भेजकर पूर्व डीपीओ और वरिष्ठ सहायक आदि पर लगे गंभीर वित्तीय आरोपों की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं। शासन ने जांच पूरी कर 15 दिन में रिपोर्ट आख्या देने को कहा है। खास है कि कमिश्नर स्तर से निलंबन की संस्तुति एवं हाजिरी की हेराफेरी को लेकर भ्रष्टाचार आदि को लेकर हुई एफआईआर के बाद पूर्व डीपीओ अभिषेक पांडेय का स्थानांतरण तो हुआ लेकिन प्रकरण में ठोस कार्यवाही का अभी भी इंतजार है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: डीएम की जांच से डीपीओ कार्यालय में मचा हड़कंप इसी से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प...