सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार Saharanpur News: गंगोह। धरना-प्रदर्शन व सांसद इकरा हसन और विधायक चौधरी नाहिद हसन की चेतावनी के बाद पुलिस के कार्य में तेजी आ गई है। जिसके चलते टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान हत्याकांड में नामजद दो ओर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपी जेल जा चुके है। फरार शेष 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीम लगातार दबिश दे रही है। बुधवार को हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी से गुस्सायें परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और हत्यारों की गिरफ्तारी, एनकाडन्टर और बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए धरना दिया था। जिसमें मृतक अरबीन की मां व तीन बेटियां और घायल साजिद की मां व अन्य महिलाएं भी शामिल रही थी। पुलिस के कोतवाली परिसर से धरने ...