Saharanpur News: फर्जी संस्था की जांच और सरोवर की भूमि का सर्वे कराने की मांग
सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कथित फर्जी संस्था की जांच कराने और श्री गोरक्ष गंगा घाट सरोवर की भूमि का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सर्वे कराने की मांग की। सभा के संरक्षक अनिल प्रताप सैनी चौधरी ने कहा कि उनकी संस्था पंजीकृत है और लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। आरोप है कि संस्था से निष्कासित कुछ लोग बिना पंजीकरण के एक अन्य संस्था संचालित करने का दावा कर रहे हैं, जिससे प्रशासन और आमजन को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित संस्था की वैधता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार श्री गोरक्ष गंगा घाट सरोवर की कुल 29 बीघा भूमि दर्ज है, जबकि वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.