सहारनपुर, जुलाई 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और चार साल के रिश्ते के बाद प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली। नवदंपती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि युवती के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना जनकपुरी क्षेत्र के माहिपुरा निवासी नीलम ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसकी शादी परिजन उसकी इच्छा के विरुद्ध एक अधेड़ व्यक्ति से करना चाहते थे। आरोप है कि लालच में उसकी जबरन शादी कराई जा रही थी। इससे बचने के लिए उसने 4 फरवरी 2026 को अपनी पसंद के युवक अंकुश कुमार निवासी चंद्रपाल खेड़ी कोतवाली नकुड़ से कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि शादी के बाद से उसके माता-पिता और अन्य लोग लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। वे उसे जबरन अपने...