सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की बैठक में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान श्री-कृष्णा शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार किया गया। गुरुवार देर शाम मंदिर प्रांगण मे ब्रह्म सिंह पुंडीर एड. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुराने पदाधिकारियों के त्यागपत्र के उपरांत सर्वसम्मति से सभासद मनोज सिंघल को अध्यक्ष एवं आशुतोष गुप्ता को महामंत्री, अजय गर्ग बिट्टा कोषाध्यक्ष और राकेश अग्रवाल का उपाध्यक्ष पद पर चयन किया गया। बैठक में श्रीकृष्ण शोभायात्रा के भव्य आयोजन सहित अन्य मंदिर के अन्य कार्यो को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक उपरांत सभी नए पदाधिकारियों का समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान संरक्षण मंडल की ओर से विनोद गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवा...