सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित प्रभु जी की रसोई ने अपनी अविरल सेवा के दसवें वर्ष में प्रवेश किया। 9 अगस्त 2017 को तत्कालीन मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क जनमंच के समीप शुरू हुई इस रसोई में प्रतिदिन करीब 350 से 400 जरूरतमंदों को दोपहर का निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन कराया जा रहा है। समिति के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी शीतल टंडन ने बताया कि 9 अगस्त 2017 से अब तक एक दिन भी सेवा बाधित नहीं हुई और करीब 14 लाख 38 हजार 410 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। कोविड काल में भी दिन-रात सेवा जारी रही तथा हजारों जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। जरूरतमंदों को समय-समय पर वस्त्र, कंबल व अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर कर्नल संजय मिड्ढा, स.हरप्रीत सिंह गोगिया, भोपाल सिंह स...