Saharanpur News: प्रदेश का पहला पोल्ट्री कॉन्क्लेव आज सहारनपुर में
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश का पहला पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक, मंडल स्तरीय इस आयोजन में कुक्कुट पालन के विकास, आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों पर जानकारी दी जाएगी। कॉन्क्लेव सुबह 10 बजे से बेहट रोड स्थित राज पैलेस में होगा। इसमें पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। मंडलायुक्त डॉ. रजेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. समदर्शी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह आमंत्रित हैं। आयोजन पशुपालन विभाग, सहारनपुर मंडल की ओर से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.