सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वार्ड-23 के शहीदगंज स्थित बांसों वाली गली एवं नखासा बाजार क्षेत्र में बुधवार को लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने गेंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नगर निगम जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड...