सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से प्रतिबंधित मांझे की 88 गिट्टियां बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंडी समिति के पीछे खंडहर भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इंद्राचौक गली नंबर चार, उमर मस्जिद के पास, थाना मंडी और अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी मकान नंबर 3887, सेथिया बिहार, नुमाइश कैंप, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 88 गिट्टियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बरामद कीं। मामले में थाना मंडी में मुकदमा दर्ज कि...