सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: देवबंद। पौधरोपण महाभियान के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में पौधों को रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए वन क्षेत्राधिकारी हरीश मेहता ने कहा कि जीवन में पेड़ पौधों का अत्यंत महत्व है। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही इनका संरक्षण भी करना चाहिए। वन दारोगा दिलबाग हसन ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी पर जीवन का आधार है। जिनके बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से पौधरोपण करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया संदेश इस दौरान दीपांशु पंवार समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...