सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। प्रदेश में अंडों और कुक्कुट मांस की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने तथा मांग और उपलब्धता के अंतर को खत्म करने के लिए मंगलवार को सहारनपुर में प्रथम मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। बेहट रोड स्थित बैंकेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न उद्यमियों और कुक्कुट पालकों ने करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में मंडल के करीब 700 पोल्ट्री फार्मर्स, उद्यमियों और कारोबार से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश की कुक्कुट विकास नीति के तहत सहारनपुर अंडा उत्पादन एवं कुक्कुट विकास में प्रथम स्थान पर है। उन्होंन...