सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: नागल। सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षासूत्र कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पेड़ पौधों को राखियां बांधी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांध उनकी रक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखियां बांधीं तथा मिठाई खिला प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी, अर्पिता विजन, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, सौरभ, शिवांशु, अजय, अभिषेक, सतेंद्र, पंकज, दलजीत, स्वाति, रजनी, वैशाली, सुनीता, वंदना आदि रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया यह भी पढ़ें- 'तरू भ्राता' में बच्चों ने पेड़ों को बांधी ...