सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित माहीपुरा की जमीन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप वाली जमीन पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए फर्जी वसीयत तैयार कराई गई और बुजुर्ग महिला से गिफ्ट डीड करा ली गई। एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैरामाउंट ट्यूलिप निवासी अतुल सिंघल के मुताबिक, उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंघल ने 22 जून 2016 को वसीयत तैयार कराई थी, जिसे 30 जून 2016 को उप निबंधक कार्यालय नकुड़ में पंजीकृत कराया गया था। इसमें पिता ने अपने हिस्से की जमीन का आधा भाग अतुल की पत्नी पूजा और आधा भाग भाई अनुज सिंघल की पत्नी डोली के नाम किया था। पिता की 23 मार्च 2017 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि अनुज ने संजय कुमार निवासी नागल अही...