सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की सियासत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बुधवार को शायान मसूद अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। यहां सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा विधायक उमर अली, पूर्व विधायक माविया अली समेत कई नेता मौजूद रहे। शायान के सपा में शामिल होने के बाद सहारनपुर की स्थानीय राजनीति में इसकी चर्...