सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: देवबंद। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व. राजेंद्र राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव भायला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा तथा सामाजिक कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. राजेंद्र राणा के व्यक्तित्व और जनहित के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के लोगों से जुड़कर काम किया। उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके पुत्र कार्तिकेय राणा ने कहा कि वह अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिता के विचार और उनके ...