सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वोट चोरी के विरोध में अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन और सड़क जाम करने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार रात करीब दस बजे सभी नामजद आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चुनाव आयुक्त के खिलाफ आपत्तिजनक तख्तियां लहराने, नारेबाजी, धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, आठ अक्टूबर को कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोका बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने ...