सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सरसावा। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने चौकी शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान बिना वैध खनन प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर नियमानुसार सीज कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया सीज किए गए वाहनों में एक जेसीबी तथा सोनालिका, स्वराज और महिंद्रा कंपनी के पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...