सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: नागल। शुक्रवार को एंटीरोमियो टीम ने ऑपरेशन रक्षा के तहत क्षेत्र के होटलों व ढाबों पर चेकिंग की तथा कस्बे के शिवचौक, सर्राफा बाजार, जौला चौक, ब्लॉक तिराहा, सब्जी मंडी व बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्हें डिजिटल अरेस्टिंग व झूठी अफवाहों से बचने तथा उनके अधिकारो, सुरक्षा व संरक्षण के बारे मे जागरुक किया गया। इस दौरान उन्हें सरकार जारी हेल्पलाईन नंबर 1090, 1930, 108, 112 व 1098 आदि के बारे मे जानकारी दी। यह भी पढ़ें- चौपाल में महिलाओं को बताए सुरक्षा के मंत्र, साइबर ठगी से बचाव की भी दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...